Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमरनाथ यात्रा पर बड़ा आतंकी हमला, सात श्रद्धालुओं की मौत

Published

on

Loading

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में सात तीर्थयात्रियों के मारे जाने की खबर है जबकि 12 अन्य घायल हैं। आतंकियों ने पुलिस पार्टी को भी निशाना बनाया। शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन अलग-अलग जगहों पर आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाया है।

अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला देर शाम करीब 8.20 बजे हुआ। आतंकियों ने सोमवार को अनंतनाग जिले के बानटिंगू में अलग-अलग जगहों पर तीर्थयात्रियों और उनकी सुरक्षा में लगे पुलिस दल पर हमला किया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी मुनीर खान के मुताबिक हमले में 6 लोगों की मौत हुई है जबकि 12 लोग घायल हुए हैं।

आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में लगे पुलिस काफिले पर भी फायरिंग की। हमले के बाद जम्मू हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है।

जिस बस पर यह आतंकी हमला हुआ है वो श्राइन बोर्ड में रजिस्टर्ड नहीं है यानी इस बस के साथ कितनी सुरक्षा व्यवस्था थी इसकी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमलों को लेकर कई लेवल में सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर इस हमले की निंदा की। उन्होंने इसे बेहद दुखदायी बताते हुए कहा कि ‘इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है, पीडि़त परिवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है और घायलों के लिए मैं दुआ करता हूं।’

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending