Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस में भीषण ब्लास्ट, एक की मौत, 10 घायल

Published

on

Loading

बस में सवार सभी यात्री यूपी के

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा को जा रहे यात्रियों की बस में ब्लास्ट से एक यात्री की मौत हो गई वहीं 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में ब्लास्ट एक सिलेंडर फटने के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के हैं और वो अपने साथ रसोई गैस सिलेंडर समेत खाना बनाने के सामान भी साथ ले जा रहे थे।

हादसा अनंतनाग के मीर बाजार में हुआ। जानकारी के अनुसार बस उत्तर प्रदेश के नंबर पर रजिस्टर्ड थी जो कि श्रद्धालुओं को श्रीनगर से जम्मू की ओर ले जा रही थी।

कुछ मीडिया रिपोटर््स के अनुसार बस के गैस सिलेंडर में स्पार्क की वजह से ब्लास्ट हुआ। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है और सिलेंडर फटने को ही ब्लास्ट की वजह बताया जा रहा है।

ब्लास्ट इतना तीव्र था कि गाड़ी के पिछले हिस्से के शीशे उड़ गए। घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान एक यात्री ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।

नेशनल

BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। यूट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मनीष कश्यप के साथ उनकी मां भी दिल्ली गईं थीं जहां उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। मनीष कश्यप के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘मनीष कश्यप ने बीजेपी ज्वाइन किया है। उनकी माता जी उपस्थित हैं। मनीष कश्यप ने जनता के सरोकार को उठाया है। हमेशा मोदी जी समर्थन में बात की, लेकिन कुछ दलों ने उनको बहुत दुख दिया। इनका हमेशा बीजेपी ने साथ दिया है। वहीं, इसको लेकर मनीष कश्यप ने कहा, ‘मैं जेल में था तो मेरी मां लड़ रही थीं।’ मेरी मां को पता है किसने-किसने साथ दिया है। मां ने कहा कि मनोज भैया की बात नहीं काटनी है। उन्होंने कहा कि बिहार को मजबूत करना है। भाजपा के साथ मिलकर अब मैं बिहार को मजबूत करूंगा।

बता दें कि मनीष कश्यप को लेकर बुधवार शाम से ही सियासी अटकलें तेज हो गई थीं। इन अटकलों को तब बल मिल गया जब मनीष कश्यप ने सुबह में मां के साथ एक भावुक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट में मनीष कश्यप ने लिखा था कि बहुत दिनों बाद मां के चेहरे पर खुशी नजर आई। मां खुश हैं तो सब कुछ एकदम सही हो जाएगा।

आपको बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप पश्चिमी चंपारण के मझौलिया प्रखंड के महनवा डुमरी गांव के रहने वाले हैं। वह भूमिहार जाति से आते हैं। मनीष कश्यप शुरुआती दौर में हिंदू संगठन से जुड़े थे। फिर बाद में वह छात्र संगठन से जुड़ गए और छात्र संगठन में रहते हुए उनके खिलाफ कई मामलों में एफआईआर दर्ज की गई।

Continue Reading

Trending