Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

घाटी में मौसम सुधरा, अमरनाथ यात्रा के लिए फिर बढऩे लगे कदम

Published

on

Loading

जम्मू। घाटी में खराब मौसम के कारण कुछ घंटों के लिए रोकी गई वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम के सुधार के साथ फिर शुरू हुई। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को उत्तर कश्मीर के बालटाल व दक्षिण कश्मीर के पहलगाम रास्ते से शुक्रवार को दोपहर बाद पवित्र गुफा मंदिर की तरफ बढऩे की इजाजत दी गई।

एक अधिकारी ने कहा, “खराब मौसम की वजह से यात्रा को उत्तरी व दक्षिणी कश्मीर के मार्गो पर सुबह में रोका गया था।” अधिकारी ने कहा, “मौसम में सुधार के बाद यात्रियों को दोनों मार्गो से पवित्र गुफा मंदिर के तरफ बढऩे की इजाजत दी गई।”

अमरनाथ गुफा की 40 दिवसीय यात्रा गुरुवार को शुरू हुई। इसमें 6000 यात्री पहले दिन पवित्र गुफा में भगवान अमरनाथ के दर्शन करेंगे। इससे पहले दिन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन की वजह से बंद किया गया और किसी यात्री को यहां से कश्मीर घाटी की तरफ जाने की इजाजत नहीं दी गई। तेज बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending