Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित

Published

on

Loading

दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारितसियोल | दक्षिण कोरिया की संसद ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरीं राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को शुक्रवार को पारित कर दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 234 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में केवल 56 वोट पड़े। वहीं, दो अनुपस्थित रहे।

विधेयक पेश किए जाने से पहले एक सांसद ने सदन को औपचारिक तौर पर संक्षेप में महाभियोग प्रस्ताव के बारे में बताया। इसके बाद 300 सांसदों ने मतदान की प्रक्रिया शुरू की। सांसदों ने एक-एक कर मुद्रित मत-पत्र पर वोट डाले।

यह प्रस्ताव बीते शनिवार को विपक्षी व निर्दलीय सांसदों ने पेश किया था।

पार्क पर अपनी विश्वासपात्र करीबी दोस्त चोई सून-सिल को अपना प्रभाव दिखाकर अपनी संस्थाओं के लिए धन उगाही में मदद देने का आरोप है, जिसे लेकर लोगों में उनके उनके खिलाफ भारी नाराजगी है। मामला प्रकाश में आने के बाद से उनके खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending