ऑफ़बीट
इस देश में हर महीने मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!

नई दिल्ली। वैसे तो पूरी दुनिया 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां हर साल नहीं बल्कि हर महीने की 14 तारीख को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।
हम बात कर रहे है दक्षिण कोरिया की। दक्षिण कोरिया अपने आपमें एक बड़ा ही अजीबोगरीब देश है। यह देश अपनी अजीब मान्यताओं और अंधविश्वास के लिए प्रचलित है। इस देश की कई ऐसी रोचक बातें है जो इसे बाकी देशों से अलग बनाती है।
दक्षिण कोरिया में नंबर 4 से लोग बहुत डरते हैं। उनका मानना है कि नंबर 4 जब भी बोला जाता है तो वो ‘मौत’ शब्द जैसा प्रोनाउंस होता है, इसलिए वहां के लोग इस नंबर के इस्तेमाल से बचते हैं।
यहां तक कि इस देश में किसी भी बिल्डिंग में फिर चाहे वो अस्पताल, स्कूल, ऑफिस या कोई भी इमारत हो, वहां चौथा फ्लोर नहीं होता।
इस देश के लोग लाल स्याही (रेड इंक) के इस्तेमाल से भी परहेज रखते है, क्योंकि उन्हें लगता है कि लाल रंग मौत का सिंबल होता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि दक्षिण कोरिया भी भारत की तरह ही 15 अगस्त को आजाद हुआ था। 15 अगस्त, 1945 को इसे जापान से स्वतंत्रता मिली थी।
दक्षिण कोरिया के कुछ ऐसे कानून हैं जिन्हें सुनकर आप दंग रह जाएंगे। यहां के कानून के मुताबिक, बच्चे के पैदा होते ही उसकी उम्र 1 साल मान ली जाती है।
यहां का हर आदमी अपनी असली उम्र से एक साल बड़ा होता है। आपको बता दें, यहां आप कहीं भी बैठकर या खड़े होकर शराब पी सकते हैं फिर चाहें वो बार हो या शॉप, ट्रेनों में भी लोगों को यह छूट मिलती है।
यहां सड़कों या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी वेंडिंग मशीन से भी शराब बेची जाती है। दक्षिण कोरिया में ब्लड ग्रुप को भी काफी अहमियत दी जाती है। यहां ब्लड ग्रुप से ही शख्स की अच्छाई और बुराई की पहचान होती है।
आध्यात्म
ये हैं भारत के अजीबोगरीब मंदिर, सभी एक से बढ़कर एक

आज जिन मंदिरों के बारे में हम आपको बताने जा रहा है, उनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां लोगों ने इंसान से लेकर कुत्ते तक को अपना भगवान मना लिया और उनकी पूजा करनी शुरू कर दी। आइए जानते है उन अजीबोगरीब मंदिर के बारे में –
हवाई जहाज गुरुद्वारा, पंजाब – पंजाब के इस गुरुद्वारे में लोग हवाई जहाज दान करते हैं। लोग विदेश जाने से पहले प्रार्थना मांगने आते हैं ताकि उनका वीजा अप्रूव हो जाए।
सचिन तेंदुलकर का मंदिर, बिहार – नेता मनोज तिवारी ने अपनी जमीन पर सचिन तेंदुलकर का मंदिर बनवाया था। लोग सचिन को क्रिकेट का भगवान मानते है। इस बात को मनोज तिवारी ने गंभीरता से ली है।
मोटरसाइकिल का मंदिर, जोधपुर हाईवे – जोधपुर हाईवे पर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस उसकी बाइक को थाने ले आई। लेकिन बाइक गायब हो गई। बाइक पुलिस को घटनास्थल पर मिली। तब गांव के लोगों ने उस एक्सीडेंट में मारे गए व्यक्ति की याद में एक मंदिर बनवाया। इस मंदिर में बाइक की पूजा की जाती है।
अमिताभ बच्चन का मंदिर, कोलकाता – साल 2012 में संजय पाटोदिया नाम के एक फैन ने ये मंदिर बनवाया था। दरअसल, वो खुद को फैन नही बल्कि अमिताभ का भक्त मानता है।
सोनिया गांधी का मंदिर, तेलंगाना – साल 2014 में तेलंगाना राज्य की स्थापना के वक्त कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने सोनिया गांधी जी की मूर्ति स्थापित करके एक मंदिर बनवाया था।
रावण का मंदिर, मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश के एक गांव में रावण की पूजा की जाती है। यहां लोग रावण को भगवान की तरह मानते हैं और दशहरा भी नहीं मनाते।
कुत्तो का मंदिर, कर्नाटक – तेलंगाना में रहने वाले एक दंपति ने कुत्तों का एक मंदिर बनवाया है और यहां रोज पूजा भी की जाती है।
ब्रह्मा बाबा टेंपल, जौनपुर – ब्रह्मा बाबा का मंदिर बड़ा ही अनोखा है लोग ब्रह्मा बाबा को खुश करने के लिए मंदिर में घड़ी दान करते हैं।
गाटा लूप मंदिर, मनाली हाईवे – मनाली हाईवे पर एक ट्रक खराब हो गया। ट्रक के ड्राइवर का साथी प्यास से मर चुका था। इस घटना के बाद एक आत्मा लोगों से पानी मांगती थी। फिर वहां के लोगों ने प्यास से मारे गए उस व्यक्ति की याद में एक मंदिर बनवाया। यहां लोग पानी की बोतल दान करते हैं।
-
आध्यात्म1 day ago
ये हैं भारत के अजीबोगरीब मंदिर, सभी एक से बढ़कर एक
-
लाइफ स्टाइल1 week ago
अगर आपको हमेशा जवान रहना है तो खाएं ये 8 सुपर फ़ूड
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन अब बड़े पैमाने पर होगी इस्तेमाल, WHO ने दी मंजूरी
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 week ago
इस देश पर दिखने लगा वैक्सीन की 2 डोज का असर, 94% मामले घटे
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 week ago
श्रीलंका ने भारत को खुश करने के लिए संसद में इमरान का भाषण किया रद्द
-
ऑफ़बीट2 weeks ago
वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा सके इस जलकुंड का रहस्य, ताली बजाते ही उबलने लगता है पानी
-
खेल-कूद2 weeks ago
पीएम मोदी से हैलीकॉप्टर से देखा टीम इंडिया का मैच, शेयर की फोटो
-
मनोरंजन2 weeks ago
नए लुक में नजर आई कियारा आडवाणी, फैंस हुए दीवाने