Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

वैलेंटाइन डे पर पत्नी के साथ बिना कपड़ों के नजर आया ये एक्टर, कर रहा था आपत्तिजनक काम!

Published

on

Loading

मुंबई। हाल ही में प्रतीक बब्बर और सान्या सागर शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद प्रतीक और सान्या एक बार फिर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वैलेंटाइन डे के दिन प्रतीक बब्बर ने एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसकी वजह से उनके ट्रोल का सामना करना पड़ रह है।

पोस्ट की गई फोटो में दोनों बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रतीक ने कैप्शन लिखा- more like it!.. happy valentines!. यह फोटो उनकी पत्नी ने क्लिक किया है। उनके हाथ में कैमरा नजर आ रहा है। वहीं प्रतीक फोटो में हैट पहने नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

more like it!.. happy valentines! ?

A post shared by prateik babbar (@_prat) on

फोटो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वायरल फोटो पर एक यूजर ने लिखा- कुछ तो शर्म करो।

बता दें कि प्रतीक बब्बर कांग्रेस के दिग्गज नेता और अभिनेता राज बब्बर और एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे हैं।  पिछले महीने ही सान्या और प्रतीक शादी के बंधन में बंधे हैं।

कपल की शादी में उनके करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले शामिल हुए। उनकी शादी के फोटोज भी सोशल मीडिया पर छाए रहे थे। शादी मराठी रीति रिवाजों से हुई। इसमें उन्होंने रेड कलर के आउटफिट पहने थे।

शादी के बाद दोनों ने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी दिया था रिसेप्शन में एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने भी शिरकत की थी। बता दें, कपल पिछले कई सालों से एक-दूसरे को जानता है। 2017 से उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया 22 जनवरी, 2018 को दोनों ने सगाई कर ली थी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending