अन्तर्राष्ट्रीय
पाकिस्तान व ईरान गैस पाइपलाइन समझौते में संशोधन करेंगे
इस्लामाबाद | पाकिस्तान गैस की बिक्री और खरीद समझौते (जीएसपीए) को लागू करने की समयसीमा में विस्तार और मूल्य निर्धारण में संशोधन के लिए ईरान के साथ चर्चा करेंगे। दोनों देश 1.35 अरब डॉलर की गैस पाइपलाइन परियोजना के तहत कीमतों में संशोधन पर विचार करेंगे।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को ‘डॉन’ को बताया कि मंत्रिमंडल की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने अभी तक पेट्रोलियम और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय को ईरान के साथ कीमतों में बदलाव पर कोई औपचारिक चर्चा करने की अनुमति नहीं दी है।
उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने इस साल जुलाई में ईसीसी से औपचारिक वार्ता शुरू करने के लिए समिति बनाने का आग्रह किया था और हम अभी भी अनुमति के इंतजार में हैं।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने कुछ दिन पहले संसद में कहा था कि ईरान-पाकिस्तान (आईपी) परियोजना को विस्तृत अवधि में लागू किया जाएगा जिसके लिए जीएसपीए में संशोधन की जरूरत है।
मंत्रालय ने बताया था कि तेहरान के साथ मसौदा संशोधन साझा कर दिया गया है जिस पर कुछ बदलावों के साथ चर्चा पर सहमति बन गई है।
ईरान ने पाकिस्तान को बताया कि ईरान की तरफ से पाइपलाइन परियोजना को पूरा होने में लगभग डेढ़ वर्ष लगेंगे।
अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।
यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।
हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक23 hours ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस