Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ह्वांग दक्षिण कोरिया के नए प्रधानमंत्री

Published

on

Loading

सियोल| दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क जियुन-हये ने पूर्व प्रधानमंत्री के इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को अवलंबी न्याय मंत्री ह्वांग क्यो-अहन को देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर नामित किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री ली वान-कू पर एक रिश्वत कांड में शामिल होने का आरोप है। उन्होंने कथित तौर पर अप्रैल 2013 के उपचुनाव के प्रचार के दौरान एक व्यापारी से 30 लाख वॉन (28,000 डॉलर) रिश्वत में लिए थे, जिसने नौ अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी।

पूर्व प्रधानमंत्री ली के इस्तीफा देने के 25 दिन बाद ह्वांग (58) को प्रधानमंत्री नामित किया गया है।

राष्ट्रपति के वरिष्ठ प्रवक्ता किम सुंग-वू ने बताया, “हमारी वर्तमान वास्तविकता के तहत विवेकहीनता, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को खत्म करके राजनैतिक सुधार करना बहुत महत्वपूर्ण है।”

ह्वांग, पार्क प्रशासन के पहले न्याय मंत्री थे। उन्होंने फरवरी, 2013 में कार्यभार संभाला था।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending