Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सुषमा के खिलाफ आरोप बेबुनियाद : जेटली

Published

on

नई दिल्ली,केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली,ललित मोदी,मंत्री सुषमा स्वराज

Loading

नई दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को यहां कहा कि ललित मोदी मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ आरोप बेबुनियाद हैं, और लिए गए सभी निर्णयों के लिए सरकार की एक सामूहिक जिम्मेदारी है।

जेटली ने यहां केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिह के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे मंत्री फैसले लेने में सक्षम हैं और इन सभी निर्णयों की सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा, “मैं स्पष्ट कर दूं कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने बयान दे दिए हैं। उन्होंने नेक इरादों के साथ अपना काम किया। इस मामले में पूरी सरकार और पार्टी की यही राय है।” जेटली ने इस बात की भी पुष्टि की कि आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के खिलाफ 16 मामलों में से 15 में नोटिस जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा, “ईडी ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कई मामले निर्दिष्ट किए हैं..उनमें से कई मामलों में कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। ये नोटिस, ईडी के अर्ध-न्यायिक कामकाज हैं।” जेटली ने ललित मोदी को ब्लू कार्नर नोटिस पर स्पष्ट किया कि ब्लू रंग को लेकर भ्रम की स्थिति है। उन्होंने कहा, “राजस्व खुफिया विभाग ने प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर ललित मोदी को 2010 में एक हल्का ब्लू कार्नर नोटिस जारी किया था और वह नोटिस अभी भी बरकरार है।” सुषमा स्वराज आईपीएल के विवादास्पद पूर्व प्रमुख को मदद पहुंचा कर विवादों में हैं।

सुषमा ने कहा है कि उन्होंने ललित मोदी की तब मदद की, जब मोदी ने पिछले जुलाई में उनसे संपर्क किया और कहा कि उनकी पत्नी कैंसर से पीड़ित है और पुर्तगाल में उसकी सर्जरी होने वाली है। ललित मोदी वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगने के बाद 2010 से लंदन में हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending