Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंकाई संसद ने संवैधानिक सुधार को मंजूरी दी

Published

on

Loading

कोलंबो| श्रीलंका के संसद ने मंगलवार को कुछ महत्वपूर्ण संवैधानिक सुधारों को पारित कर दिया, जिसमें एक राष्ट्रपति की शक्तियों में कटौती से संबंधित है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विपक्षी यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम अलायंस (यूपीएफए) ने प्रस्ताव के समर्थन में वोट डाला, जिसे दो साल की बहस के बाद आखिरी रूप मिला है।

225 सदस्यीय संसद में 215 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाला, जबकि एक ने विपक्ष में वोट किया। एक सदस्य ने मतदान से दूरी बरती, जबकि सात अनुपस्थित रहे।

संसद की कार्यवाही मंगलवार को अतिरिक्त समय तक चली, क्योंकि विपक्ष संवैधानिक सुधारों की कुछ शर्तो पर तैयार नहीं हो रहे था। यह संवैधानिक सुधार 19वें संशोधन के रूप में जाने जाते हैं।

सरकार हालांकि, बाद में विपक्ष की कुछ मांगों को मानने पर राजी हो गई, जिसको लेकर प्रधानमंत्री राणिल विक्रमसिंघे ने कहा कि यह प्रस्ताव पर संसद में बहुमत पाने के लिए जरूरी था।

संविधान संशोधन राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना को मिले जनादेश का हिस्सा है।

सिरिसेना ने कहा कि वह भविष्य में राष्ट्रपति की शक्तियों में कटौती सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक थे और उन्होंने इससे संबंधित प्रस्ताव को पारित कराने का प्रयास किया।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending