Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल भूकंप में 80 लाख लोग प्रभावित : संयुक्त राष्ट्र

Published

on

काठमांडू,संयुक्त-राष्ट्र,सर्वाधिक,नेपाल

Loading

काठमांडू | संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में नेपाल के 39 जिलों में 80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इनमें से 11 सर्वाधिक प्रभावित जिलों में अकेले 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि राहत कार्य में भूकंप पीड़ितों को भोजन, पानी, आश्रय और दवाएं उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 14 लाख लोगों तक तत्काल खाद्य सामग्री पहुंचाने की जरूरत है। नेपाल में शनिवार को आए 7.9 तीव्रता वाले भूकंप में राजधानी काठमांडू और उसके आसपास का इलाका सर्वाधिक प्रभावित हुआ है तथा भूकंप से प्रभावित कुल आबादी का तीन-चौथाई हिस्सा काठमांडू से बाहर का है।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अगले 10 दिनों में बारिश हो सकती है, जिससे पीड़ितों की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं तथा राहत कार्य में बाधा आ सकती है। साथ ही इसके कारण बीमारियां भी फैल सकती हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, कृषि पर जीवनयापन करने वालों का जीवन सर्वाधिक प्रभावित हुआ है तथा इसके कारण खाद्य सुरक्षा पर भी सर्वाधिक असर पड़ने की संभावना है। शनिवार को आए भूकंप में नेपाल में अबतक लगभग 4,500 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending