Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में विश्व का सबसे लंबा, बड़ा शीशे का पुल खुला

Published

on

शीशे का पुल

Loading

शीशे का पुलबीजिंग| चीन के हुनान प्रांत में विश्व का सबसे लंबा और बड़ा शीशे का पुल शनिवार को सैलानियों के लिए खुल गया है। प्रबंधन समिति ने बताया कि यह पुल 430 मीटर लंबा और छह मीटर चौड़ा है। इसमें पारदर्शी शीशों की तीन परतें हैं। इस पुल को जमीन से 300 मीटर ऊपर दो चट्टानों के बीच बनाया गया है।

समिति के मुताबिक, पुल ने अपने अद्भुत डिजाइन और निर्माण की वजह से विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं।

गौरतलब है कि प्रतिदिन अधिकतम 8,000 यात्रियों को इस पुल पर आने की मंजूरी है और इसके लिए एक दिन पहले आरक्षण करवाना पड़ता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending