Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नीलामी में 1 पन्ने की कीमत 524000 डॉलर…वाह

Published

on

Loading

आप कई बार सुन होगा कि कोई सामान नीलामी करोड़ों रुपए में बिका, तो आपको भी आश्चर्य होता है। हम आपको जो बता रहे हैं उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। खबर है ही ऐसी 1 पन्ने की कीमत 524000 डॉलर। चौंक गए न।

यह बिल्कुल सही सूचना है। जर्मन दार्शनिक कार्ल मार्क्स ने उन्नीसवीं शताब्दी में बहुत कुछ लिखा है। वह दुनिया में अपने विचारों और लेख के लिए प्रसिद्ध हैं। कार्ल मार्क्स दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता थे।

अब आप सोच रहे होंगे कि यहां कार्ल मार्क्‍स कहां से आ गए। खबर इन्हीं से संबंधित है।

कार्ल मार्क्‍स से संबंधित एक पांडुलिपि का एक पन्ना यहां एक नीलामी में 524,000 डॉलर में बिक गया। सरकारी समाचार पोर्टल, चाइना डॉट ओआरजी पर जारी रपट के मुताबिक, स्थानीय व्यापारी फेंग लुन द्वारा मुहैया कराया गया पन्ना सोमवार को शुरुआती कीमत से 10 गुना ज्यादा की कीमत पर बिक गया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रपट में कहा गया है, “यह दस्तावेज ‘कैपिटल : क्रिटिक ऑफ पॉलिटिकल इकोनॉमी’ के मसौदे के रूप में जर्मन विचारक और दार्शनिक द्वारा लंदन में सितंबर 1850 से अगस्त 1853 के बीच लिखे गए 1,250 से ज्यादा पन्नों के नोट्स का एक हिस्सा था।”

इसी नीलामी में मार्क्‍स के समकालीन फ्रेडरिक एंगेल्स से संबंधित पांडुलिपि 16.7 लाख युआन में बिका। एंगेल्स ने मार्क्‍स के साथ मिलकर ‘कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो’ लिखी थी। यह नीलामी ऐसे समय में हुई है, जब चीन इसी महीने मार्क्‍स की 200वीं जंयती मना रहा है। (इनपुट आईएएनएस)

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending