Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

व्यापमं : एक और मौत, टीकमगढ़ में पंखे से लटकता मिला कॉन्स्टेबल का शव

Published

on

vyapam

Loading

नई दिल्ली। व्यापमं घोटाला वाकई खूनी होता जा रहा है। अब इस मामले में एक और आरोपी की मौत की बात सामने आ रही है। व्यापमं घोटाले में आरोपी एक कांस्टे बल का शव मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में पंखे में लटकता पाया गया। शुरुआती पड़ताल में उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि टीकमगढ़ के एसपी ने मौत का व्यापमं घोटाले से कोई संबंध होने से पूरी तरह इन्कार किया है।

टीकमगढ़ जिले के ओरछा थाने की पर्यटन चौकी में पदस्थ आरक्षक रमाकांत शर्मा पंडा का शव ओरछा पुलिस थाना परिसर के शासकीय क्वॉटर के एक कमरे में सोमवार को पंखे से लटकता हुआ बरामद हुआ। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि कांस्टेबल रमाकांत पांडेय ने अपने घर में खुद को फांसी लगा ली। रमाकांत व्यापमं घोटाले में आरोपी था। कुछ महीने पहले एसटीएफ ने उससे पूछताछ भी की थी।

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरक्षक रमाकांत शर्मा शराब का आदी था और कर्ज के बोझ से परेशान रहता था समभवत: इस कारण आत्महत्या की हो लेकिन कॉन्स्टेबल रमाकांत पांडेय की मौत व्यापम की 46वीं मौत हो सकती है। चार दिन के भीतर चार लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें आजतक टीवी चैनल के पत्रकार अक्षय सिंह, जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन अरुण शर्मा और एक महिला ट्रेनी सब इंस्पेक्टर अनामिका की मौत के बाद अब कॉन्स्टेबल की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending