Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

एमपी से कई गुना ज्यादा बेईमानी दूसरे प्रदेशों में : शिवराज

Published

on

Loading

अलिराजपुर। मध्य प्रदेश में हुए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) महाघोटाले को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर उठ रहे सवालों का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपने ही अंदाज में जवाब दिया और कहा कि दूसरे राज्यों में तो मध्य प्रदेश से कई गुना ज्यादा बेईमानियां हुई हैं।

अलिराजपुर में आयोजित नर्मदा नदी उद्वहन सिंचाई परियोजना के भूमि पूजन समारोह में शिवराज ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के काल में तो मनमर्जी से नियुक्तियां हो जाती थीं, योग्यता की बजाय अपनों को नौकरी दे दी जाती थी, तब भर्ती की कोई पारदर्शी व्यवस्था नहीं थी, भाजपा सरकार ने भर्ती की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया।

शिवराज ने आगे कहा कि परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए उनकी सरकार ने पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई। बीते वर्षो में एक करोड़ सात लाख परीक्षाथियों ने व्यापमं के जरिए परीक्षा दी, उनमें से तीन लाख 54 हजार का चयन हुआ, इसमें पीएमटी भी शामिल है।

उन्होंने कहा, “इनमें से कुल 1641 चयन में ही गड़बड़ी पाई गई। मगर इस पर हो-हल्ला ऐसे मचाया जा रहा है, जैसे सारी भर्ती ही गड़बड़ हुई हो। दूसरे राज्यों में तो मध्य प्रदेश से कई गुना ज्यादा बेईमानी हुई है। हमने क्या अपराध किया? जो गड़बड़ी हुई है, उसे सामने ला दिया।”
कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत मध्य प्रदेश को पूरी दुनिया में बदनाम किया जा रहा है। यहां का जो भी छात्र बाहर जाएगा, उसे संदेह की नजर से देखा जाएगा। इस तरह प्रचारित किया जा रहा है, जैसे यहां सब बेईमान हों।

नेशनल

जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार

Published

on

Loading

लखनऊ। जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह को बुधवार की सुबह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से रिहा होने के बाद बाहर आते ही उन्होंने कहा कि मुझे फर्जी मुकदमे में सजा हुई। मेरी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। मैं सीधे अपने क्षेत्र में जाऊंगा। अपने विरोधी अभय सिंह के बारे में सवाल पूछे जाने पर धनंजय ने थोड़ा नाराज होते हुए कहा कि आप लोग अपराधियों के बारे में बात मत करिए।

धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी लेकिन उनकी रिहाई में देरी हो रही थी। हालांकि, बुधवार की सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के वक्त धनंजय सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे। कई गाड़ियों के काफिले के साथ धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से जौनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जेल से रिहा होने के बाद धनंजय सिंह ने प्रेस से बात भी की। उन्होंने कहा कि 2020 में मेरे खिलाफ फर्जी मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मैं सीधे जौनपुर जाऊंगा।

धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाई कोर्ट से फौरी तौर पर बड़ी राहत मिली है। यानी उनकी सजा पर कोई रोक नहीं है। 27 अप्रैल को हाई कोर्ट ने धनंजय सिंह को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। हालांकि, जौनपुर एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा सुनाए गए 7 साल की सजा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया। धनंजय सिंह के वकीलों ने कहा है कि अब सजा के खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करेंगे।

Continue Reading

Trending