Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

व्यापमं घोटाले में एक और रहस्यमय मौत, ट्रैक पर मृत मिले पूर्व अधिकारी

Published

on

Loading

भोपाल। मध्यप्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के पर्यवेक्षक रहे भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी विजय बहादुर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव ओड़िशा के झारसुगुडा स्टेशन के समीप रेल लाइन पर मिला है। उनकी मौत को व्यापमं घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, विजय बहादुर अपनी पत्नी नीता सिंह के साथ पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस से ओड़िशा से लौट रहे थे। एसी बोगी में आ रहे विजय बहादुर गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात लगभग 12 बजे चलती गाड़ी से गिर गए और उनकी मौत हो गई।

विजय बहादुर ने व्यापमं की 2010 से 2013 के बीच हुई करीब 12 परीक्षाओं में प्रश्नपत्र चयन करने से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन तक की निगरानी की जिम्मेदारी संभाली थी।

विजय बहादुर की देखरेख में हुई शिक्षक वर्ग-3 की पात्रता परीक्षा-2011 में बड़े पैमाने पर धांधली की बात सामने आई थी और इसी सिलसिले में तत्कालीन शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा सहित कई बड़े अधिकारी जेल में हैं। सूचनाधिकार कार्यकर्ता अजय दुबे ने सीबीआई से विजय बहादुर की मौत का मामला तुरंत जांच के दायरे में लेने और व्यापमं से जुड़े अन्य पर्यवेक्षकों को सुरक्षा प्रदान करने और उनसे पूछताछ करने की मांग की है।

ज्ञात हो कि व्यापमं घोटाले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई कर रही है। नौ जुलाई को सीबीआई को जांच सौंपे जाने के बाद व्यापमं से जुड़ी यह पहली मौत है। सीबीआई को जांच सौंपे जाने से पहले व्यापमं से जुड़े 48 लोगों की मौत हुई थी। मध्यप्रदेश का यह चर्चित व्यापमं मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजों तथा अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए परीक्षा से लेकर विभिन्न विभागों की तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती परीक्षा आयोजित करता है। जुलाई 2013 में व्यापमं घोटाले के खुलासा होने पर यह मामला एसटीएफ को सौंपा गया और फिर उच्च न्यायालय ने पूर्व न्यायाधीश चंद्रेश भूषण की अध्यक्षता में अप्रैल 2014 में एसआईटी बनाई, जिसकी देखरेख में एसटीएफ जांच कर रही थी।

एसटीएफ जांच की कछुआ रफ्तार और इससे जुड़े लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ते चले जाने से देशभर में पनपे आक्रोश को भांपते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने नौ जुलाई, 2015 को व्यापमं घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपने के निर्देश दिए। व्यापमं घोटाले के सिलसिले में एसटीएफ ने कुल 55 मामले दर्ज किए थे। एसटीएफ की जांच के दौरान 21 सौ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जबकि 491 आरोपी अब भी फरार हैं। इस घोटाले और जांच से जुड़े 48 लोगों की मौत देश-विदेश में चर्चा का विषय बनी। एसटीएफ इस मामले के 12 सौ आरोपियों के चालान कर चुकी है। अब मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending