Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

मेटाबॉलिज्म को मज़बूत करने के लिए करिए इन फ़ूड आइटम्स से दोस्ती

Published

on

Loading

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए मेटाबॉलिज्म (Metabolism) का दुरुस्त होना भी जरूरी है लेकिन सबसे कम ध्यान इसी का रखा जाता है। जबकि यह आपके शरीर में होने वाली लगभग हर गतिविधि (Activity) के लिए जिम्मेदार होता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि मेटाबॉलिज्म क्या है तो बता दें कि आपके शरीर में होने वाली रासायनिक प्रतिक्रियाओं को मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय कहते हैं।

New insight on the effect of age on metabolic rate: Study - Ways to boost  metabolism naturally | Health Tips and News

यह रासायनिक प्रतिक्रियाएं भोजन को ऊर्जा (Energy) में बदलने का काम करती हैं। यही ऊर्जा हमारे शरीर को सुचारू रूप से काम करने में मदद करती है। लेकिन आज के दौर की लाइफस्टाइल के चलते मेटाबॉलिज्म का स्तर कमजोर होने लगा है, जिसको दुरुस्त करने की बेहद जरूरत है। तो आइये जानते हैं कि मेटाबॉलिज्म को मजबूती देने के लिए किन चीज़ों का सहारा लिया जा सकता है।

ताज़े फल

How to buy the freshest fruits - BabyCenter India

ताज़े फलों का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। कुछ फलों में एंटी-ओबेसिटी गुण होते हैं जो फैट को कम करके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप सेब, केला, अंगूर, ब्लूबेरी और संतरे जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं।

ताज़ी सब्ज़ियां

15 Healthiest Vegetables - Best Vegetables to Eat Daily

मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने के लिए सब्जियों का सेवन भी काफी मदद कर सकता है। सब्जियों में फाइटोकेमिकल्स व एंटी-ओबेसिटी गुण होते हैं, जो फैट बढ़ाने वाले एडिपोस टिश्यू को बढ़ने से रोकते हैं और मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने में सहायता करते हैं। इसके लिए आप अपने आहार में शकरकंद, शिमला मिर्च, गोभी, लेटिस और ब्रोकली जैसी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।

हल्दी

Kacchi haldi' or fresh turmeric can help prevent cancer? | The Times of  India

मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने के लिए हल्दी का सेवन भी किया जा सकता है। इसके लिए आप हल्दी वाले दूध या हल्दी वाली चाय का सहारा ले सकते हैं। हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने में सहायता करते हैं।

लहसुन

One Major Effect Garlic Has On Your Gut, Says Science — Eat This Not That

लहसुन की मदद भी आप मेटाबॉलिज्म को सही रखने के लिए ले सकते हैं। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने का काम करते हैं। भोजन के ज़रिये लहसुन का सेवन करने के साथ ही आप लहसुन की कच्ची कली का सेवन भी रोज़ाना कर सकते हैं।

ग्रीन टी

9+ Best Green Tea Brands of 2021 - Green Tea Health Benefits

मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने के लिए आप ग्रीन टी की मदद ले सकते हैं। ग्रीन टी में एपिगैलोकैटेचिन-3-गैलेट तत्व पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायता करता है।

मसूर की दाल

Masoor Dal Gassi Recipe - Lentils in Tangy Coconut Curry by Archana's  Kitchen

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए आप मसूर की दाल का सेवन भी कर सकते हैं। मसूर की दाल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीडायबिटीक गुण होते हैं जो मेटाबॉलिज्म के स्तर को सुधारने में सहायता करते हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending