Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र : सैन्य हवाई हमलों में 40 आईएस आतंकवादी ढेर

Published

on

मिस्र,इस्लामिक-स्टेट,आतंकवादियों,नील-टीवी,राष्ट्रपति,ब्देल-फतह-अल-सिसी,टेलीविजन

Loading

काहिरा | मिस्र ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की ओर से 21 कॉप्टिक ईसाइयों की हत्या की वीडियो जारी किए जाने के एक दिन बाद सोमवार को जवाबी हवाई हमलों में लीबिया में आईएस के 40 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। इन 21 कॉप्टिक ईसाइयों का अपहरण लीबियाई शहर सिरते से किया गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी चैनल ‘नील टीवी’ के हवाले से कहा कि लीबिया में हवाई हमलों के बाद मिस्र सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि लड़ाकू विमानों ने लीबिया में स्थित आतंकी समूह के शिविरों, उनके जमावड़ों व प्रशिक्षण व हथियार डिपो पर हमले किए। प्रवक्ता ने कहा, “दूर-दूर तक पता चलने दीजिए कि मिस्र वासियों के पास देश की रक्षा व सुरक्षा की रक्षा करने के लिए एक ढाल है। उनके पास एक तलवार है, जो आतंकवाद व उग्रवाद को काट डालती है।”

मिस्र ने पहली बार सार्वजनिक रूप से लीबिया में आईएस आतंकवादियों पर हवाई हमले करने की पुष्टि की है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने रविवार देर शाम आईएस द्वारा कत्लेआम की वीडियो रिलीज किए जाने के बाद राष्ट्रीय टेलीविजन पर कहा कि मिस्र हत्याओं का बदला लेने के लिए वाजिब व समय समय चुनेगा। सोमवार तड़के चलाए गए लीबिया अभियान के बाद अब्देल, मारे गए लोगों के प्रति शोक जताने के लिए काहिरा की कॉप्टिक ऑर्थोडोक्स कैथ्रेडल गए। मिस्र ने मारे गए लोगों की याद में रविवार को सात-दिनी शोक की घोषणा की। लीबिया की वायुसेना ने घोषणा की है कि इसने पूर्वी डारा शहर में हवाई हमले किए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending