Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ममता ने एच-1बी वीजा पर चिंता जाहिर की

Published

on

Loading

ममता ने एच-1बी वीजा पर चिंता जाहिर की

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को अमेरिकी एच-1बी वीजा के मुद्दे पर चिंता जाहिर की। उन्होंने आईटी कंपनियों और पेशवरों को संरक्षण का दिए जाने की बात कही। ममता ने ट्वीट किया, “खबर एच-1बी वीजा से जुड़ी है। हमें अपनी आईटी कंपनियों और पेशवरों की रक्षा और उन्हें पूरा समर्थन देना चाहिए।”

ममता ने यह भी कहा, “भारत को अपने आईटी तकनीकी विशेषज्ञों की विश्व स्तरीय प्रतिभा पर गर्व है। उनके हितों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।”

केंद्र सरकार पहले ही अपनी चिंता से अमेरिका को अवगत करा चुका है। अमेरिकी कांग्रेस में एच-1बी वीजा से जुड़े नियमों में बदलाव के लिए एक विधेयक लाया गया है। इससे भारतीय आईटी उद्योग और अमेरिका में काम कर रहे भारतीय तकनीकी विशेषज्ञों पर असर पड़ने की संभावना है।

कैलिफोर्निया के कांग्रेस सदस्य लोफग्रेन ने प्रतिनिधि सभा में हाई स्किल्ड इंटीग्रिटी एंड फेयरनेस एक्ट 2017 को पेश किया। इसमें एच-1बी वीजा धारकों के वेतन को दोगुना 130,000 डॉलर करने का प्रस्ताव किया गया। मौजूदा समय में यह राशि 60,000 डॉलर है। इससे भारतीय तकनीकी विशेषज्ञों पर असर पड़ सकता है।

इस विधेयक से कंपनियों को अमेरिकी कर्मचारियों की जगह भारतीय सहित विदेशी श्रमिकों के कम वेतन पर रखे जाने में मुश्किल आएगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, “भारत के हितों और चिंताओं को अमेरिकी प्रशासन और वरिष्ठ स्तर पर अमेरिकी कांग्रेस दोनों को अवगत करा दिया गया है।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending