Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पश्चिम बंगाल: शिक्षक भर्ती घोटाले में एक और मंत्री को ममता ने दिखाया बाहर का रास्ता

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले ने राज्य सरकार उथल पुथल मचा दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस घोटाले की वजह से मंत्रिमंडल में फेरबदल करना पड़ा है। घोटाले के मुख्य आरोपी पार्थ चटर्जी को कैबिनेट से बर्खास्त करने के बाद ममता ने राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे परेश अधिकारी को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। घोटाले में अधिकारी का नाम भी आता रहा है।

परेश अधिकारी पर आरोप
ममता सरकार में राज्यमंत्री रहे परेश अधिकारी पर आरोप हैं कि उन्होंने अवैध तरीके से अपनी बेटी को सरकारी स्कूल में शिक्षक के तौर पर नियुक्त कराया था। इस मामले में उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हो चुकी है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भी उनकी बेटी को नौकरी छोड़ने के आदेश दिए हैं। मई में कोर्ट के आदेश में अधिकारी की बेटी को दो साल की सैलरी भी लौटाने के लिए कहा गया था। आरोप हैं कि SSC की तरफ से लिस्ट में हेराफेरी के बाद अधिकारी की बेटी अंकिता को नौकरी मिली थी।

किसकी हुई एंट्री कौन हुआ आउट
बुधवार को सीएम बनर्जी ने मंत्री परिषद में 8 नए चेहरों को जगह दी है। साथ ही उन्होंने 4 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। राज भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ला गणेशन ने कैबिनेट रैंक के 5 मंत्रियों, 2 राज्य मंत्रियों और 2 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई।

अधिकारी के अलावा बाहर जाने वालों में सुमन महापात्रा, रत्ना दे नाग और हुमायूं कबीर का नाम शामिल है। वहीं, बाबुल सुप्रियो, उदयन गुहा, पार्थ भौमिक, स्नेहाशीष चक्रवर्ती और प्रदीप मजूमदार ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। जबकि, ताजमुल हुसैन और सत्यजीत बर्मन को राज्य मंत्री बनाया गया है। विधायक बिप्लब रे चौधरी ने बीरबाहा हंसदा के साथ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending