Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी खुद पलायन करके आए हैं : अखिलेश

Published

on

Loading

मोदी खुद पलायन करके आए हैं : अखिलेश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह खुद गुजरात से पलायन करके यहां आए हैं। मुजफ्फरनगर के खतौली में रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने यह बात कही।

नोटबंदी पर अखिलेश यादव ने कहा, “एक महिला ने लाइन में लगे-लगे बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बच्चे का नाम खजांची रख दिया था। मैंने उस गरीब परिवार को बुलाया और 2 लाख रुपये की मदद दी।”

उन्होंने कहा, “भाजपा कहती है कि सरकार बनने पर पलायन सेना बनाएंगे। भाजपा के ही कितने नेता पलायन करके आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी खुद पलायन करके आए हैं। वह पहले गुजरात से उत्तर प्रदेश आए फिर दिल्ली चले गए।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कहीं लड़ाई में नहीं है। वह लड़ाई से पूरी तरह बाहर हो गई है। पहले थोड़ा बहुत भ्रम था कि उप्र में सरकार किसकी बनेगी, लेकिन अब सपा-कांग्रेस के साथ आने से पूरी तरह से साफ हो गया है कि सरकार सपा-कांग्रेस गठबंधन की बनेगी।

अखिलेश यादव ने कहा, “कई लोग कहते हैं कि कांग्रेस को इतनी ज्यादा सीटें क्यों दे दीं। मैं कहता हूं कि दिल बड़ा होना चाहिए और हम लोग कंजूस नहीं हैं। अगर एक बार फिर से सपा-कांग्रेस की सरकार बनेगी तो नेताजी का सम्मान ही सबसे ज्यादा बढ़ेगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनाव न सिर्फ उप्र का चुनाव है, बल्कि पूरे देश का चुनाव है। ये देश का भविष्य बनाएगा।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending