Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत-श्रीलंका में असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर

Published

on

modi-sirisena

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत और श्रीलंका ने एक असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के साथ वार्ता के बाद मोदी ने कहा कि असैन्य परमाणु सहयोग पर द्विपक्षीय समझौता.. यह इस तरह का पहला समझौता है, जिस पर श्रीलंका ने हस्ताक्षर किया है। मोदी ने कहा कि भारत तथा श्रीलंका आर्थिक सहयोग की व्यापक संभावनाओं के द्वार खोलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भारत को श्रीलंका के साथ सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार होने पर प्रसन्नता होगी। हमने दोनों दिशाओं में और अधिक संतुलित विकास के लिए समर्थन व्यक्त किया है।

इस मौके पर श्रीलंकाई राष्ट्रपति सिरिसेना ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच बेहद मजबूत संबंध हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी दोस्ती को और अधिक मजबूत कर सकते हैं। हम पहले ही विभिन्न मुद्दों से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। भारत के दौरे पर आए श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा कि यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है और इस दौरे का बहुत ही लाभदायक परिणाम रहा है। इससे दोनों देशों के बीच संबंधों में मजबूती आएगी।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending