Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

खजाने पर नजर रखते हैं परिवारवादीः पीएम मोदी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि परिवारवादी लोग खजाने पर नजर रखते हैं, यह भ्रष्टाचारी मजबूत हुए तो आपका पैसा खा जाएंगे। प्रधानमंत्री सोनभद्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जैसे अनेक जिले हैं जहां अपने खजाने से प्रकृति ने समृद्ध किया। पहले खनिज संपदा को लूटा और अपने हाल पर छोड़ दिया। आज एनडीए सरकार सोनभद्र जैसे जिलों और जनजातीय समाज को पीछे नहीं रहने देगी। कहा कि परिवारवादी लोग खजाने पर नजर रखते हैं।

कहा कि भारत का सामथ्र्य है कि यूक्रेन में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान चला रहे हैं। कई हजार नागरिकों को वापस लाया जा चुका है। भारत ने अपने चार मंत्रियों को भेज दिया है। संकट में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए वायुसेना को भी लगाया गया है। देश के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

मोदी ने कहा कि परिवारवादी लोग खजाने पर नजर रखते हैं, यह भ्रष्टाचारी मजबूत हुए तो आपका पैसा खा जाएंगे। आप उनको लूटने देंगे यह आपके हक के पैसे हैं। सोनभद्र से निकला पैसा यहां के विकास के लगाना जरूरी कर दिया। मिनरल फंड से राज्यों को 50 हजार करोड़ मिलना तय हुआ है। एक बड़ी राशि सोनभद्र को मिली है। घर, सड़क खेत और खदान के श्रमिकों को श्रम कार्ड से जोड़ा गया है। श्रमिकों को सुविधा पहुंचाना आसान हो गया है। माफिया लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए हैं।

कब्जा माफिया का दाना पानी बंद करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गांव के घर और जमीन की घरौनी आपको सौंपी जा रही है। ताकि आपकी जमीन न कब्जा हो। स्वामित्व योजना में घरौनी मिली तो कोई आपका घर जमीन कब्जा नहीं कर सकेगा। आजादी और विकास में सभी को सम्मान दिया जा रहा है। जनजातीय सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान दी है। बिरसा मुंडा के जन्मदिन को मनाने के साथ जनजातीय संग्रहालय बनाया जा रहा है।

कोरोना वैक्सीन पर उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के लिए लोगों से जुड़ने पर मुसीबत होती थी। हमारी सेनाओं के पराक्रम पर सवाल उठाते थे। यूपी के लोग क्या ऐसे लोगों को वोट दे सकते हैं, भारत का सबसे तेज टीकाकरण अभियान रहा है। 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन दिया गया है। यह आंकड़ा सुनकर दुनिया चौंक जाती है।

मोदी ने कहा कि परिवारवादियों ने भारत का अपमान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। यह अपमान यूपी का अपमान है। आपके जिले में आकर आपसे आग्रह कर रहा हूं कि आपको इस परिस्थिति में जीने को मजबूर किया है। आपको पीछे रखा, ऐसे लोगों को माफ मत करना। यह लोग देश और आपका भला नहीं कर सकते।

कहा कि आपको पक्का घर देने का मोदी का इरादा भी पक्का है। हमने हजारों घर सोनभद्र में बनाए हैं, जो बचे हैं उनको दस मार्च के बाद योगी सरकार बनने के बाद पक्के घर बनाने का काम किया जाएगा। पक्का घर चार दीवारें नहीं बल्कि कल्पना साफ है, जिसमें नल से जल पहुंचे। यह अभियान भी तेज गति से चलाएंगे। इन दोनों योजनाओं के लिए एक लाख करोड़ का योगदान किया गया है। पक्का घर और नल से जल पहुंचे यह काम किया जा रहा है।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending