Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर प्रतिबद्ध : जावड़ेकर

Published

on

केंद्रीय,जलवायु,प्रकाश जावड़ेकर,स्वच्छ,कार्ययोजनाओं,ऊर्जा,प्रतिबद्धता,सीईईडब्ल्यू,सम्मेलन,कार्यक्रम,प्रौद्योगिकियों,विकल्पों, हाइड्रोफ्लूरोकार्बन,महत्वपूर्ण

Loading

नई दिल्ली | केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा की दिशा में सरकार के प्रयासों और कार्ययोजनाओं के बल पर भारत जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जावड़ेकर ने कहा कि भारत के सौर ऊर्जा कार्यक्रम का लक्ष्य वर्ष 2020 तक एक लाख मेगावाट बिजली उत्पादन करना है और पवन ऊर्जा, जल संरक्षण, समुद्रतटीय और हिमालयी पारिस्थितिकीय संरक्षण संबंधी अन्य पहल के माध्यम से सरकार ने पर्यावण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी है।

जावड़ेकर ने पर्यावरण मुद्दे पर एक विचारकेन्द्र- ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (सीईईडब्ल्यू) द्वारा जलवायु नीति और राष्ट्रीय योगदान विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में अपने मुख्य भाषण में यह बात कही। पेरिस जलवायु सम्मेलन 2015 से पहले भारत की ओर से दाखिल किए जाने वाले राष्ट्रीय योगदान के बारे में जावड़ेकर ने कहा कि इसके लिए अनेक प्रारूप और कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन प्रमुख प्रौद्योगिकियों और वित्तीय प्रणालियों तक पहुंच कायम करने के मुद्दे पर ध्यान देगी, जो जलवायु परिवर्तन संबंधी पहल में मददगार हैं। मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में प्रयासों को संतुलित करने की जरूरत पर भी जोर दिया। इस सम्मेलन का उद्देश्य पेरिस जलवायु सम्मेलन 2015 से पहले और बाद में भारत की जलवायु परिवर्तन रणनीति के बारे में विचार-विमर्श शुरू करना है। सम्मेलन में परमाणु ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, निम्न कार्बन परिवहन विकल्पों, हाइड्रोफ्लूरोकार्बन, कार्बन कैप्चर और भंडार जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई, जो भारत की जलवायु नीति के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending