Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अमिताभ बच्चन को मिलेगा भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड, प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर दी जानकारी

Published

on

Loading

मुंबई। सदी के महानायक जैसे खिताब से नवाजे जा चुके अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार शाम ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी। प्रकाश जावड़ेकर ने लिखा, “लीजेंड अमिताभ बच्चन जिन्होंने हमें दो पीढ़ियों तक एंटरटेन किया है। उन्हें एकमत ढंग से दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुना गया है। पूरा देश और इंटरनेशनल कम्युनिटी इस बारे में खुश है। मेरी उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने की घोषणा के बाद अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने ट्विटर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,  ”कृतज्ञ हूं मैं , परिपूर्ण , आभार और धन्यवाद… मैं केवल एक विनयपूर्ण , विनम्र अमिताभ बच्चन हूं।”

आपको बता दें कि भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान कलाकारों को दिया जाता है। अमिताभ से पहले साल 2017 में यह सम्मान विनोद खन्ना को दिया गया था। इस अवॉर्ड को सबसे पहले 1969 में देविका रानी को भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दिया गया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending