Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

होली का जश्न न पड़े फीका, इसलिए इन बॉलीवुड गानों की जल्दी से बना लें प्ले लिस्ट

Published

on

Loading

रंग में भंग न पड़े इसके लिए हम आपके लिए लाए हैं बॉलीवुड और भोजपुरी के पॉपुलर सॉन्ग्स, जिन्हें डीजे पर बजाकर आप होली अच्छे से सेलिब्रेट कर सकते हैं। दरअसल होली के त्योहार में रंग के अलावा एक और चीज है जिसके बिना होली का त्योहार बिलकुल अधूरा लगेगा। जानते हैं क्या है वो? गाने।

Holi 2022 special: Check out these top WhatsApp, Facebook, text messages to your loved ones! | Culture News | Zee News

घर पर छोटी सी पार्टी हो या कोई बड़ा कार्यक्रम गानों के बिना सबकुछ फीका सा लगता है, फिर सोचिए बिना गानों के होली कैसी लगेगी! होली पर रंग और संगीत मिलकर जो समा बांधते हैं उसके क्या ही कहने! होली बिना म्यूजिक के आप सेलिब्रेट कर ही नहीं सकते।

Happy Choti Holi 2022 Wishes, Images, Wallpapers, Greetings and Significance. Choti Holi Status for WhatsApp, Facebook and Instagram

दोस्तों का साथ, थोड़ी सी भांग और बढ़िया गानों की एक प्ले लिस्ट, बस आपकी होली अच्छे से सेलिब्रेट हो जाएगी। होली के मौके पर आपको रंगों के अलावा लोगों को गानों की एक बढ़िया प्लेलिस्ट की भी जरूरत पड़ती है। नीचे बताए गए गानें एवरग्रीन होली सॉन्ग हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन से गाने हैं जिसे आपको होली के दिन जरूर बजाना चाहिए-

Boost Your Imagination and Reap the Literary Rewards | Writers.com

रंग बरसे भीगे चुनार वाली:

Did you know this about the classic Holi song 'Rang Barse'? | Bengali Movie News - Times of India

अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रेखा और जया बच्चन द्वारा अभिनीत फिल्म ‘सिलसिला’ में फिल्माया गया गाना ‘रंग बरसे भीगी चुनरवाली’ आता है। ये गाना आज भी लोगों को झूमने और थिरकने के लिए मजबूर कर देता है। होली के जश्न का माहौल इस गाने के बिना फीका सा लगता है।

होली खेले रघुबीरा:

Holi Song 'Hori Khele Raghuveera': Celebrating Holi 2021 Without The Amitabh Bachchan & Hema Malini OG Number? Watch Video NOW | 🙏🏻 LatestLY

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा अभिनीत फिल्म ‘बागवान’ में फिल्माया गया गाना ‘होली खेले रघुवीरा’ भी होली जैसे रंगभरे त्‍योहार में मस्‍ती का तड़का लगा देता हैं। इसके अलावा आशा और महेंद्र कपूर की आवाज में फिल्म नवरंग- 1959 से अरे जा रे नटखट भी कुछ कम नहीं।

होली के दिन दिल खिल जाते हैं:

Watch online hindi video Holi Ke Din Dil Khil Jaate Hai - ShemarooMe

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के फिल्मों ने होली पर कई हिट गाने दिया हैं। मल्टीस्टारर फिल्म ‘शोले’ में भी धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया गाना ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’ लोगों के दिलों पर जो अपना छाप छोड़ा था, लोग उसे सालों बाद भी नहीं भूले है। इस गाने में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

जय जय शिवशंकर:

Jai Jai Shiv Shankar Lyrics and Translation: Let's Learn Urdu-Hindi | Mr. & Mrs. 55 – Classic Bollywood Revisited!

लता मंगेशकर और किशोर की आवाज में राजेश खन्ना पर फिल्माया गया ‘जय जय शिव शंकर’ गाना होली के मौके पर खासतौर से बजाया जाता है। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट पर फिल्माया गया गाना ‘बद्री की दुल्‍हनिया’ यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर है।

Do Me A Favour Lets Play Holi:

Do Me A Favour Lets Play Holi Video Song from Waqt-The Race Against Time | Sunidhi Chauhan | Anu Malik | Hindi Video Songs | Video Song : Hungama

होली के मौके पर अक्षय कुमार-अमिताभ बच्‍चन की फिल्‍म ‘वक्‍त’ का गाना ‘डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली’ भी खूब बजाया जाता है। इस गाने में अक्षय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ थे। इसके साथ ही होली के जश्न में फिल्म कटी पतंग का गाना ‘आज न छोड़ेंगे’ हमेशा से ट्रेंड में रहता है। इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर के गाया है।

बलम पिचकारी:

Here's A List Of Groovy Holi Songs To Add To Your Jukebox! | Newsmobile

बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्मों में से एक ‘ये जवानी है दीवानी’ में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर ये गाना होली के त्यौहार पर बिलकुल फिट बैठता है। इस गाने में एक्टर और एक्ट्रेस जम कर होली खेलते दीखते हैं। इसे होली के मौके पर बजा कर रंगों के बीच जी खुल कर डांस किया जा सकता है।

Continue Reading

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending