Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारतीयों को पाकिस्तान जाने की जरूरत नहीं : राजनाथ

Published

on

नई दिल्ली,केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह,केंद्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी,गोमांस खाना

Loading

नई दिल्ली | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शुक्रवार को कहा कि भारतीयों को भारत में ही रहना चाहिए। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा था कि ‘जो लोग गोमांस खाना चाहते हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।’ मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा देने के दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिरिजू भी मौजूद थे। सरकार की उपलब्धियां बताने के बाद पत्रकारों से वार्ता में केंद्रीय मंत्री से जब एक पत्रकार ने पूछा कि क्या गृहराज्य मंत्री किरण रिरिजू को नकवी के पाकिस्तान वाले बयान से समस्या है, तो उन्होंने कहा, “नहीं कोई समस्या नहीं है। सभी भारतीयों को भारत में ही रहना चाहिए।”

रिरिजू ने हालांकि इस दौरान कुछ नहीं कहा और मुस्कुराते रहे। मीडिया रपटों के मुताबिक, किरण रिरिजू ने मंगलवार को आइजोल में नकवी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “मैं गोमांस खाता हूं। मैं अरुणाचल प्रदेश से हूं। क्या कोई मुझे रोक सकता है? इसलिए किसी के बयान को लेकर हमें भावुक नहीं होना चाहिए।” बाद में बुधवार को रिरिजू ने एक बयान जारी कर कहा था कि मंत्रिमंडल के साथी नकवी द्वारा गोमांस खाने की आदत पर दिए गए बयान पर उनकी कही बात का गलत मतलब निकाला गया।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending