Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

एनडी तिवारी ने बेटे रोहित शेखर समेत थामा भाजपा का दामन

Published

on

Loading

ND Tewari-rohit shekhar

देहरादून। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों की बढ़ी सक्रियता के बीच नेताओं का एक पार्टी से दूसरे पार्टी में जाने का सिलसिला तेज हो गया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनडी तिवारी ने बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। तिवारी के साथ उनके बेटे रोहित शेखर भी भगवा खेमे में शामिल हो गए।

दरअसल एन डी तिवारी अपने बेटे रोहित शेखर को राजनीति में लाना चाहते हैं और इसी कोशिश के तहत 2014 के आम चुनाव से पहले उनकी समाजवादी पार्टी के साथ भी नज़दीकियां बढ़ीं। बताया जा रहा है कि तिवारी अपने बेटे रोहित के लिए कुमाऊं रीजन से टिकट चाह रहे हैं जिसके लिए भाजपा तैयार हो गई है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री यशपाल आर्य भी सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। आर्य अपने बेटे संजीव सहित भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी श्याम जाजू और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी और बी.सी. खंडूरी समेत उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नई दिल्ली में एक समारोह में भाजपा में शामिल हो गए। छह बार विधायक रह चुके आर्य की मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ कथित तौर पर अनबन चल रही थी।

बता दें कि 91 साल के एनडी तिवारी अविभाजित उत्तर प्रदेश के तीन बार सीएम रह चुके हैं। वह 2002 से 2007 तक उत्तराखंड राज्य के भी सीएम रहे हैं। उत्तराखंड चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। ऐसे में अब जबकि एनडी तिवारी भाजपा में शामिल हो गए हैं तो कांग्रेस को चुनाव में नुकसान पहुंच सकता है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending