Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

यूपी के पूर्व सीएम एनडी तिवारी की हालत बिगड़ी, ICU में भर्ती

Published

on

Loading

नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी की हालत अब दिन-प्रतिदिन बिगड़ती ही जा रही है।  मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी में भर्ती नारायण दत्त तिवारी ने फिजियोथेरेपी कराए जाने के दौरान कोई भी प्रतिक्रिया देना बंद कर दी।  जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।

Image result for एनडी तिवारी

92 वर्षीय नेता को मस्तिष्काघात आने के बाद 20 सितंबर को मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था।
एक निजी सहायक ने बताया कि, शाम चार बजे जब तिवारीजी की फिजियोथेरेपी चल रही थी तब उन्होंने प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया।

Image result for एनडी तिवारी

वहां मौजूद उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी ने तुरंत डॉक्टरों की टीम को सूचित किया।’’

 

 

 

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending