Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

एनडी तिवारी के बेटे रोहित की मौत की गुत्थी उलझी, ये 3 बातें कर रही हैं हत्या की ओर इशारा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की संदिग्ध परिस्थित में हुई मौत बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। रोहित को उनके नौकर ने दूसरे कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में पाया था। रोहित के नाक खून निकल रहा था बाद में अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रोहित की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठने लगा है कि मौत से पहले सुबह चार बजे वो अपनी भाभी को फोन करके ऐसा क्या बताना चाह रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित ने सुबह चार बजे अपनी भाभी कुमकुम को फोन किया था लेकिन कुमकुम रोहित का फोन नहीं उठा सकी थी।

वहीं, सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर रोहित ने सुबह फोन किया तो उनके घरवालों ने बाद में कॉल बैक क्यों नहीं किया। इसके अलावा रोहित के कमरे को लेकर भी कई सवाल भी उठने लगे हैं। आपको बता दें कि जिस कमरे में रोहित सोते हैं उसे छोड़कर वह दूसरे कमरे में सोए थे।

हालांकि, उनके परिवारवालों का कहना है कि पत्नी को दिक्कत ना हो इसके लिए वो दूसरे कमरे में सोए हुए थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित डिफेंस कॉलोनी के आवास में देर रात रोहित घर जरूर पहुंचे थे, लेकिन दोपहर तक उनके घर वाले उनके कमरे तक में नहीं गए।

दोपहर बाद जब रोहित कमरे से बाहर नहीं आए तो उनके केयरटेकर गोलू कमरे में गए। गोलू ने देखा कि रोहित शेखर के मुंह से खून आ रहा था।

गोलू ने परिवार वालों को इसकी सूचना दी और वो आनन-फानन में रोहित को लेकर मैक्स अस्पताल आए. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending