Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कंगना रनौत को इस डायरेक्टर ने चप्पलों से पीटा, भगाया थियेटर से बाहर!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के हाल ही में किए गए एक ट्वीट से पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है।  फिल्म हाईवे की अपनी को-स्टार आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए उन्होंने नाम लिए बिना कंगना रनौत को काम चलाऊ एक्ट्रेस और पीड़िता बता दिया।

रणदीप के इस ट्वीट के बाद कंगना रनौत की बहन रंगोली अपनी बहन के बचाव में उतर आई हैं। रंगोली ने रणदीप की जमकर क्लास लगाई साथ ही महेश भट्ट को भी आड़े हाथों लिया। रंगोली ने ट्वीट में महेश भट्ट पर कंगना रनौत को चप्पल फेंककर मारने का आरोप भी लगाया।

रंगोली ने सोनी राजदान को टैग करते हुए ट्वीट किया कि डियर सोनी जी, महेश भट्ट ने उन्हें (कंगना रनौत) को कभी ब्रेक नहीं दिया, बल्कि अनुराग बसु ने दिया था। महेश भट्ट जी सिर्फ क्रिएटिव डायरेक्टर थे वो अपने भाई के प्रोडक्शन हाउस में.. वो उनका अपना प्रोडक्शन हाउस नहीं था।

रंगोली ने आगे लिखा, फिल्म ‘वो लम्हे’ के बाद कंगना ने उनके साथ फिल्म ‘धोखा’ में काम करने से मना कर दिया था क्योंकि उसमें कंगना को एक सूसाइड बॉम्बर का किरदार निभाना था। उन्होंने अपने ऑफिस में कंगना पर खूब चिल्लाया, इस बात से वो बहुत दुखी हुई थी। लेकिन बाद में वो फिल्म ‘वो लम्हे’ के प्रिव्यू के लिए गई थी और उन्होंने उस पर चप्पल फेंक कर मारी थी। उसे उसकी खुद की ही फिल्म नहीं देखने दी थी। वो पूरी रात रोई थी। उस समय वो सिर्फ 19 साल की थी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending