Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री ने जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी

Published

on

प्रधानमंत्री, जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभारंभ पर भगवान जगन्नाथ को श्रद्धा अर्पित की और आशा जताई कि भगवान के आशीर्वाद से समाज में एकता और खुशियां आएंगी। मोदी ने अपने संदेश में कहा, “रथ यात्रा के इस पावन दिन पर आप सभी को मेरी शुभकामनाएं। यह त्योहार पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और यह दुनिया भर में विख्यात है।” उन्होंने कहा, “हम भगवान जगन्नाथ को श्रद्धा अर्पित करते हैं, जो अपने रथ पर निकलते हैं और लोगों को आशीर्वाद देते हैं। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से समाज में सद्भावना, खुशियां और एकता कायम हो।”

सहस्राब्दी की पहली नबकलेबर रथ यात्रा शनिवार को ओडिशा के पुरी मंदिर से शुरू हुई, जो नौ दिनों में 2.5 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर 29 जुलाई को श्री गुंडीचा मंदिर पर समाप्त होगी। प्रधानमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की कृपा से गरीब लोगों और किसानों के जीवन में समृद्धि के आगमन की कामना की। उन्होंने अहमदाबाद में वर्ष 2013 की जगन्नाथ रथ यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा की और लिखा, “इस रथ यात्रा ने गुजरात में बीती रथ यात्रा की मेरी यादें ताजा कर दी।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending