Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान : पंजाब में सोमवार को किसी को फांसी नहीं हुई

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान में मौत की सजा पाए किसी भी आतंकवादी को पंजाब प्रांत में सोमवार को फांसी नहीं दी गई। देश के आंतरिक मंत्री के हवाले से टेलीविजन चैनल जियो न्यूज ने यह जानकारी दी। मौत की सजा पाए तीन कैदियों की दया याचिका को राष्ट्रपति ममनूम हुसैन को भेज दिया गया। इनमें से दो कैदियों को सेना पर हमला, जबकि तीसरे को नागरिकों पर हमले के लिए दोषी ठहराया गया है।

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति द्वारा अपील को खारिज करने के बाद उन्हें फांसी दे दी जाएगी। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा दोषी आतंकवादियों की फांसी पर लगी पाबंदी को हटाने के बाद पंजाब प्रांत में अब तक छह आतंकवादियों को फांसी दी जा चुकी है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending