Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए चीन भेजेगा पैदल सेना

Published

on

Loading

बीजिंग| संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत चीन का पैदल बटालियन दक्षिण सूडान रवाना होने के लिए तैयार है। संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में पहली बार चीनी सैनिकों का जत्था भागीदारी कर रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, चीन के शैनडोंग प्रांत स्थित लेयांग में सोमवार को एक रैली आयोजित की गई। इस दौरान केंद्रीय सैन्य आयोग तथा उसके अध्यक्ष शी जिनपिंग ने सैन्य जत्थे को रवानगी की मंजूरी दे दी।

इससे पहले, चीन के शांति सैनिकों में खासकर इंजीनियरिंग, परिवहन, चिकित्सा सेवाएं तथा सुरक्षा कर्मी होते थे। 700 की क्षमता वाले पैदल बटालियन में 121 अधिकारी तथा 579 सैनिक हैं। इनके 43 सदस्य पहले ही शांति मिशनों में हिस्सा ले चुके हैं। 13 महिला सैनिकों का एक सैन्य दस्ता पहली बार मिशन में हिस्सा ले रहा है।

180 सैनिकों का पहला जत्था जनवरी 2015 में दक्षिण सूडान के लिए उड़ान भरेगा, इसके बाद बचे सैनिक मार्च में हवाई तथा समुद्री मार्गो से रवाना होंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांचों सदस्यों में चीन, शांति सैनिक उपलब्ध कराने के मामले में शीर्ष पर है। दुनिया भर में वह 27 हजार कर्मियों को सितंबर से अब तक तैनात कर चुका है। संघर्ष वाले विभिन्न इलाकों में कुल 2,027 चीनी शांति सैनिक वर्तमान में तैनात हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending