Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नवाज शरीफ को पड़ा दिल का दौरा, हालत नाजुक

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दिल का दौरा पड़ा है। जानकारी के अनुसार उनका इलाज लाहौर के सर्विस अस्पताल में चल रहा है।

सूत्रों के हवाले से उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। नवाज शरीफ की तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से कल यानी शुक्रवार को अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

आपको बता दें कि शुगर मिल मामले में भ्रष्टाचार में दोषी पाए जाने पर उन्हें सात साल की सजा सुनाई गई है। 69 वर्षीय नवाज इस मामले में लंबे समय से जेल में बंद है।

नवाज की तबीयत गंभीर होने के बाद उन्हें बेटे हुसैन नवाज ने मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना है कि उनके पिता को जेल में जहर दिया जा रहा है।

लंदन में रह रहे हुसैन ने पिता के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया। हुसैन ने ट्वीट किया, ‘जहर के लक्षण हैं।’ अगर मेरे पिता को कुछ होता है, तो आप जानते हो इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending