Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पाकिस्तानी जल क्षेत्र में भारतीय पनडुब्बी नहीं गई : नौसेना

Published

on

भारतीय पनडुब्बी, पाकिस्तानी नौसेना, नौसेना, भारतीय नौसेना

Loading

भारतीय पनडुब्बी, पाकिस्तानी नौसेना, नौसेना, भारतीय नौसेना

                               Indian-Navy

नई दिल्ली | भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को पाकिस्तान के उस दावे का खंडन किया, जिसमें उसकी नौसेना ने कहा है कि एक भारतीय पनडुब्बी उसके जल क्षेत्र में चली गई थी, और उसके बाद उसका पीछा किया गया था।

जियो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि एक भारतीय पनडुब्बी उसके जल क्षेत्र के पास देखी गई और समय रहते उसे खदेड़ दिया गया।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी.के. शर्मा ने कहा, “भारतीय नौसेना इस खबर को सरासर झूठ करार देती है, और इस घटना से इंकार करती है।”

पाकिस्तानी नौसेना के एक प्रवक्ता के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना बेड़े की टुकड़ियों ने भारतीय पनडुब्बी का पीछा किया और तब तक पीछा किया, जब तक कि वह पाकिस्तानी जल क्षेत्र से बाहर नहीं चली गई।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि पनडुब्बी को खदेड़ने की पाकिस्तानी नौसेना की क्षमता देश की पनडुब्बी रोधी क्षमता का एक स्पष्ट सबूत है।

प्रवक्ता ने कहा, “भारत के किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में पाकिस्तान सक्षम है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अपनी पनडुब्बियों को पाकिस्तानी जल क्षेत्र में तैनात करने की कोशिश कर रहा है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending