Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चीन की हेकड़ी निकालने की तैयारी में नौसेना, बना रही 6 एटमी पनडुब्बी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नौसैनिक बेड़े को अत्याधुनिक बनाने के लिए भारत ने छह और परमाणु पनडुब्बी बनाने का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि समुद्र में चीन की तरफ से मिल रही चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है। नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपनी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों का जवाब देते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा कि भारतीय नौसेना परंपरागत और नई सुरक्षा चुनौतियों के हर खतरे से निपटने की रणनीति के लिए पूरी तैयारी में है। छह नई परमाणु पनडुब्बी का निर्माण इस रणनीति की जरूरत के हिसाब से किया जा रहा है।

एडमिरल लांबा ने कहा कि यह बेहद गोपनीय परियोजना है इसलिए केवल इतना ही बता सकते हैं कि इसके निर्माण का काम शुरू हो गया है।डोकलम सीमा पर चीन से विवाद के दौरान चीनी नौसेना की बढ़ी सक्रियता की खबरों की भी नौसेना प्रमुख ने पुष्टि की। उनका कहना था कि हिंद महासागर में अमूमन चीनी नौसेना के आठ जहाज हमेशा तैनाती पर रहते हैं मगर बीते अगस्त में इन जहाजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई थी।

उन्होंने यह भी बताया कि पहला स्वदेशी वाहक विमान पोत 2020 के अंत तक तैयार हो जाएगा और दूसरे स्वदेशी विमानवाहक पोत को अंतिम रूप दिया जा चुका है, जिसमें पारंपरिक प्रोप्लशन इंजन लगे होंगे। एडमिरल लांबा ने कहा, “स्वदेशी विमान वाहक पोत का काम तेजी से चल रहा है और यह जहाज 2020 के अंत तक नौसेना में शामिल हो जाएगा।” नौसेना के दूसरे विमान वाहक पोत की योजना के बारे में पूछे जाने पर नौसेना प्रमुख ने कहा कि यह करीब 65,000 टन का पोत होगा।

उन्होंने कहा, “हमने इसका विश्लेषण किया है और इसके आकार व वजन आदि को तय कर लिया है। यह करीब 65,000 टन का होगा। इसमें उन्नत प्रौद्योगिकी लगी होगी।” उन्होंने कहा, “इसमें पारंपरिक प्रोप्लशन इंजन होगा और इसे शामिल करने के लिए हम प्रक्रिया के तहत रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजेंगे।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending