Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पति करता था बॉर्डर पर रखवाली, पत्नी ने घर पर बना डाले 60 मर्दों से संबंध

Published

on

Loading

एक अमेरिकी सैनिक ने अपनी पत्नी पर 60 से ज्यागदा लोगों के साथ अफेयर करने का आरोप लगाया है। ड्यूटी पर रहने के दौरान पत्नीे के बारे में इसकी जानकारी उसे अपने दोस्त से मिली। हैरत में डालने वाली बात यह है कि उसकी पत्नी का जिन लोगों के साथ अफेयर है उनमें से अधिकतर सैनिक ही हैं।

पति के मुताबिक शादी से पहले कुछ फौजी दोस्तों ने ही लड़की से उसकी पहली मुलाकात कराई थी। इसके बाद कुछ ही दिनों में उसने शादी करने का फैसला कर लिया। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसे काम के सिलसिले में अपनी पत्नीश को छोड़कर जाना पड़ा। नतीजतन वह पत्नी को ज्यादा समय नहीं दे सका।

पति ने कहा कि वो सोचता था कि मैं देश की सेवा कर रहा हूं और यह बात मेरी पत्नीन समझती होगी। वह मुझे मिस भी करती होगी। लेकिन उसके एक दोस्त ने जब उसकी पत्नीन की सच्चाई बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

सैनिक ने बताया कि पहले तो दोस्त की बात पर उसे यकीन नहीं आया। उसने इस बारे में परिवार के लोगों से बात की। फौजी की मां ज्यादातर बीमार रहती थी। इस वजह से वह डॉक्टर के पास आती-जाती रहती थी।

घर के कुछ सदस्य काम के सिलसिले में एक शहर से दूसरे शहर आया–जाया करते थे। घरवालों ने सैनिक को बताया कि उसकी वाइफ अधिकतर समय घर से बाहर ही रहती है।

यह मामला कोर्ट में चला गया। बता दें कि महिला गर्भवती है और फौजी के वकील उससे इस बच्चे की बाप की जानकारी मांग रहे हैं।
वहीं, फौजी ने कहा कि इस महिला ने मेरा इस्तेतमाल किया है। उसने रहने और खाने के लिए मेरे घर का इस्तेमाल किया, जबकि ये अब तक 60 लोगों के साथ रातें बिता चुकी है। फौजी ने इस बात का जिक्र सोशल मीडिया पर भी किया है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending