Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित

Published

on

दक्षिण कोरिया, राष्ट्रपति, समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ', विधेयक, राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे, नेशनल असेंबली

Loading

दक्षिण कोरिया, राष्ट्रपति, समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ', विधेयक, राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे, नेशनल असेंबली

पार्क ग्युन-हे

सियोल  | दक्षिण कोरियाई संसद ने दो-तिहाई बहुमत के साथ राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे पर महाभियोग चलाने के पक्ष में मतदान किया है। राष्ट्रपति पर घोटाले में शामिल होने का आरोप है। समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के मुताबिक, महाभियोग चलाने के लिए ऐतिहासिक विधेयक के पक्ष में 234 वोट पड़े जबकि इसके विरोध में सिर्फ 56 वोट पड़े। सात वोट अवैध घोषित कर दिए गए। एक सांसद ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

इस परिणाम की लिखित प्रतिलिपि पाने के बाद पार्क अपने सारे अधिकारों व शक्तियों से फौरन वंचित हो जाएंगी। देश की संवैधानिक अदालत अब इस प्रस्ताव पर विचार करेगी। इस प्रक्रिया में 180 दिन लग सकते हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पार्क इस मतदान के बाद इस्तीफा देंगी या अदालत के फैसले का इंतजार करेंगी। दक्षिण कोरिया की पहली बड़ी महिला नेता देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं जिनके खिलाफ नेशनल असेंबली द्वारा महाभियोग प्रस्ताव पारित किया गया है।

प्रधनामंत्री वांग क्यो-हान कार्यकारी राष्ट्रपति बनेंगे। उन्हें अस्थायी रूप से राष्ट्रपति के अधिकार प्राप्त होंगे।  मतदान से पहले 210 सांसदों द्वारा महाभियोग प्रस्ताव के पक्ष में वोट देने का अनुमान लगाया गया था।  माना जा रहा है कि पार्क गुट के 20 से अधिक सांसदों ने महाभियोग के पक्ष में गुप्त मतदान किया है।

विधेयक पेश किए जाने से पहले एक सांसद ने सदन को औपचारिक तौर पर संक्षेप में महाभियोग प्रस्ताव के बारे में बताया। इसके बाद 300 सांसदों ने मतदान की प्रक्रिया शुरू की। सांसदों ने एक-एक कर मुद्रित मत-पत्र पर वोट डाले।

इससे पहले 2004 में तत्कालीन राष्ट्रपति रोह मू-ह्यून पर महाभियोग चलाया गया था जिसके चलते दो महीने के लिए उन्हें अपने पद से हटना पड़ा था। संवैधानिक अदालत ने बाद में उन पर लगे कुप्रंबधन के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें पद पर बहाल कर दिया था।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending