Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ताज पर घमासान तेज, अनिल विज ने बोले- खूबसूरत कब्रिस्तान है ताज महल

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ताज महल को लेकर घमासान चल रहा है। भारतीय राजनीति के कई बड़े नेता ताज महल को लेकर विवाद खड़ा कर रहे हैं। ताज महल को लेकर छिड़ी जुबानी जंग में यूपी के कई बड़े नेता कूद पड़े हैं लेकिन इसकी आंच अब दूसरे राज्यों में भी देखी जा सकती है।

दरअसल ताजमहल को लेकर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने बेहद विवादित बयान दिया है। उन्होंने ताज महल को लेकर कहा है कि ताज महल खूबसूरत कब्रिस्तान है।

यह भी पढ़े :   birthday special : सचिन के क्लोन वीरू का बल्ला गरजे और टीम इंडिया न जीते, ऐसा कम ही हुआ

उन्होंने आगे कहा कि यही कारण है कि इसको अशुभ मानते हुए इसका मॉडल लोग अपने घरों में नहीं रखते हैं। ताज महल को लेकर विवाद पुराना है। इसकों हवा तब मिली जब बीजेपी के संगीत सोम ने ताजमहल को बयान देते हुए कहा कि ताजमहल भारतीय संस्कृति पर एक धब्बा है।

इसके बाद काफी विवाद हुआ। पूरे विवाद पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सफाई देते हुए कहा है कि यह मायने नहीं रखता कि इसे (ताजमहल) किसने और क्यों बनाया। यह भारतीय मजदूरों के खून-पसीने से बनाया गया है। हालांकि आजम खान ने भी इस विवाद को और आगे बढ़ा दिया और बयान जारी करते हुए कहा कि मैं पहले से इस राय का हूं कि गुलामी की उन तमाम निशानियों को मिटा देना चाहिए जिससे कल के शासकों की बू आती हो।

कुल मिलाकर ताज महल को लेकर भारतीय राजनीति खासकर यूपी में इसकों लेकर घमासान देखा जा सकता है। अब देखना रोचक होगा कि ताजमहल को लेकर चल रही जुबानी जंग कब थमती है। दरअसल ताज महल को देखने के लिए भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी लोग खूब आते है। ताज महल भारत की सबसे बड़ा पर्यटन स्थल के रूप में देखा जाता है।

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending