Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गुजरातः कब्रिस्तान में मुर्दा हो गया अचानक जिंदा, फिर जो हुआ…

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात के पालनपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कब्रिस्तान में दफन के लिए ले जाए जा रहा शख्स अचानक जिंदा हो गया।

हैरानी की बात ये है कि इलाज के दौरान इस शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। घटना गुजरात के पालनपुर के जनता नगर की है। नदीम नागोरी नाम का शख्स यहां मजदूरी करता था।

भीषण गर्मी में काम करने की वजह से उसे लू लग गई जिसके बाद उसे पास के महाजन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह अचानक उनकी सांसे चलना बंद हो गई।

जांच करने के बाद डॉक्टर्स ने नदीम को मृत घोषित कर दिया। नदीम के परिवार वाले उनकी मौत से सदमे में आ गए। पूरा परिवार मातम छा गया।

नदीम का जनाजा जब कब्रिस्तान पहुंचा तो अचानक लोगों ने देखा कि उसकी सांसे चल रही हैं जिसके बाद उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।

उसके शरीर में चेतना लौटी। डॉक्टर्स ने भी नदीम को बचाने की कोशिश की लेकिन उसने दोबारा दम तोड़ दिया। मृतक के परिवारवालों ने महाजन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स पर आरोप लगाया है कि नदीम को सुबह 8 बजे मृत घोषित कर दिया था।

लेकिन वह 12 बजे तक जीवित था। इसके बाद उसकी मौत हुई है। इस मामले में हॉस्पिटल ट्रस्ट संचालकों ने फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending