Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जेएनयू छात्रावास में मणिपुरी छात्र मृत मिला

Published

on

Loading

जेएनयू छात्रावासनई दिल्ली,  जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक मणिपुरी छात्र अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। उसकी पहचान जे.आर. फिलेमॉन (31) के रूप में की गई है, जो पश्चिम एशियाई अध्ययन (वेस्ट एशियन स्टडीज) में पीएचडी कर रहा था।

कुछ छात्रों ने मंगलवार शाम उसके कमरे से बदबू आने की शिकायत की थी, जिसके बाद तलाशी लिए जाने पर छात्रों और सुरक्षा गार्ड ने उसे कमरे में मृत पाया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, “फिलेमॉन ब्रह्मपुत्र छात्रावास के कमरा नंबर -171 में रहता था और वह पिछले तीन दिनों से नहीं देखा गया था। पुलिस को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष द्वारा उसकी मौत की सूचना दी गई।”

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक शराब का लती था। प्रथम दृष्टया इसमें कोई साजिश नहीं नजर आ रही है। यह स्वभाविक मौत प्रतीत हो रही है।

अधिकारी के मुताबिक, इस मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending