Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भ्रष्ट्राचार मामले में कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा बरी

Published

on

सीबीआई की विशेष अदालत, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामले में बरी, 40 करोड़ रुपऐ की रिश्वटत लेने का आरोप

Loading

सीबीआई की विशेष अदालत, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामले में बरी, 40 करोड़ रुपऐ की रिश्वटत लेने का आरोप

bs-yeddyurappa

येदियुरप्पा के दो बेटे और दामाद सहित 12 लोग हुए बरी

नई दिल्ली। सीबीआई की विशेष अदालत ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा और 12 अन्य लोगों को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामले में आज बरी कर दिया। बरी होने वालों में उनके दो बेटे और दामाद भी शामिल हैं। येदियुरप्‍पा पर 40 करोड़ रुपऐ की रिश्‍वत लेने का आरोप था।

सीबीआई कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद उन्होंने कहा कि उनको ईश्वर में विश्वास था, उनके साथ न्याय हुआ है। वह पाक-साफ साबित हुए हैं। कर्नाटक के लोकायुक्त ने आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा, उनके दो बेटे, दामाद तथा इस्पात कंपनी जेएसडब्ल्यू आपराधिक साजिश, रिश्वतखोरी, फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

सीबीआई के आरोप पत्र के मुताबिक येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान उनसे खनन लाइसेंस समेत कुछ अनुचित लाभ हासिल करने के लिए 2010 में उनके परिवार से जुड़े ‘प्रेरणा ट्रस्ट’को 40 करोड़ रुपऐ की रिश्वत दी गई थी।

इस साल तीन मई को मामले की सुनवाई के दौरान येदियुरप्पा ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि उन्हें राजनीतिक साजिश का निशाना बनाया जा रहा है।

इस मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की आंखों में उस समय आंसू आ गए थे जब उनसे उनके मुख्यमंत्री काल में कथित अवैध खनन घोटाले के सिलसिले में कई सवाल पूछे गए थे। ढाई घंटे तक चली गवाही के दौरान न्यायाधीश ने उनसे 475 सवाल पूछे थे।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending