Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जी-20 शिखर सम्मेलन के खिलाफ प्रदर्शन

Published

on

Loading

ब्रिस्बेन| ब्रिस्बेन में शनिवार को जी-20 शिखर सम्मेलन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। ऑनलाइन समाचारपत्र ‘द ब्रिसबेन टाइम्स’ के मुताबिक, जी-20 शिखर सम्मेलन के खिलाफ मार्च करने के लिए रोम स्ट्रीट पर 500 से ज्यादा लोग जमा हुए।

विभिन्न संगठन स्वदेशी अधिकारों से लेकर जलवायु परिवर्तन, शरणार्थियों के साथ दुराचार मामलों में निष्क्रियता, कोयला गैस और कारपोरेट लालच से संबंधित मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने वश्विक हैकिंग आंदोलन के प्रतीक गाय फॉकेस के मुखौटे पहन रखे थे।

एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि समूह कानून तोड़ने के विषय पर चिंतित रहा है।

उन्होंने बताया, “लेकिन पुलिस संपर्क अधिकारियों से कई बार बात करने के बाद हमने इस मामले में थोड़ा समझौता करने का फैसला किया।”

प्रदर्शनकारी ने बताया, “तकनीकी तौर पर यह प्रतिबंधित है, लेकिन हम अपनी पहचान छिपाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। यह शुद्ध रूप से एक प्रतीक है।”

समूह ने बताया कि वे सिर के पीछे मुखौटे पहन रहे हैं।

अभी तक इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

The problem is, of course, augmented for college dropouts who are in serious https://essayclick.net/ debt but hold no college degree

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending