Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

ब्रिस्बेन एकदिवसीय : भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

Published

on

Loading

ब्रिस्बेन| भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने शुक्रवार को गाबा मैदान पर आस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरे एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया है। वाका मैदान पर खेले गए पहले मैच में भारत को हार मिली थी। इसे देखते हुए भारत ने एक बदलाव किया है।

दूसरी ओर, मेजबान टीम ने तीन बदलाव किए हैं। पेसर केन रिचर्डसन को जोस हाजलेवुड के स्थान पर मौका मिला है जबकि शॉन मार्श को डेविड वार्नर और सीमर जॉन हेस्टिंग्स को मिशेल मार्श के स्थान पर मौका मिला है।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending