Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र में मुर्सी समर्थक गिरफ्तार

Published

on

Loading

काहिरा| मिस्र की पुलिस ने शुक्रवार को सरकार विरोधी प्रदर्शन करने और हिंसा भड़काने के जुर्म में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के बहुत से समर्थकों को गिरफ्तार किया। राजधानी काहिरा से लगभग 130 किलोमीटर दूर बेहीरा प्रांत में पुलिस ने सरकार विरोधी नारे लगाने और मुर्सी के पोस्टर लगाने के कारण उनके 15 समर्थकों को गिरफ्तार किया।

प्रांत में तीन मुर्सी समर्थकों को हिंसा भड़काने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया।

काहिरा के उत्तर-पश्चिम में स्थित अलेंक्जेंड्रिया में पुलिस ने कथित तौर पर मुस्लिम ब्रदरहुड समूह से जुड़े छह प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

शुक्रवार को अपर मिस्र के मिन्या प्रांत में पिछले साल पुलिस स्टेशनों और सार्वजनिक संपत्तियों की तोड़फोड़ और आगजनी के जुर्म में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

स्वेज में ब्रदरहुड के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। कुछ खबरों के मुताबिक, पुलिस ने फायौम में एक पुलिसकर्मी की हत्या के अपराध ब्रदरहुड के 20 समर्थकों को गिरफ्तार किया है।

सेना द्वारा 2013 में मुर्सी का तख्तापलट करने के बाद एक साल तक भारी विरोध प्रदर्शनों के बाद मिस्र की अदालत ने मुस्लिम ब्रदरहुड पर प्रतिबंधित लगा दिया था।

मुर्सी इस समय भागने, जासूसी करने और प्रदर्शनकारियों की हत्या के आदेश देने, न्यायपालिका की अवमानना करने और कतर को गुप्त दस्तावेज लीक करने के जुर्म में हिरासत में हैं।

 

 

So if you’re at some random big business and you see a great opportunity that https://buyresearchpapers.net your company is too big/dumb/slow to pursue, or won’t pursue due to an innovator’s dilemma dynamic, chances are you’re in nyc

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending