ऑफ़बीट
जानिए, किस तरह के मैसेज का इंतजार करती हैं लड़कियां
लड़कियां अपनी जिंदगी को दिमाग की बजाय दिल और भावनाओं के आधार पर जीती हैं। इसलिए वह पार्टनर को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रहती हैं।
कई बार तो पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ बिताने के बाद भी उसे उसके मैसेज का बेसब्री से इंतजार रहता है। स्मार्टफोट के युग में इसे वह मिलने से भी ज्यादा जरूरी समझती है। आइए हम आपको बताते हैं किस तरह के मैसेज का इंतजार बेसब्री से करती हैं लड़कियां।
पूछती है– घर पहुंच गए क्या
लड़का जब लड़की को घर पर ड्रॉप करता है तो लड़की को बेसब्री से उसके ब्वॉयफ्रैंड के घर पहुंचने का इंतजार रहता है। वह थोड़ी देर बाद फोन या फिर मैसेज करके पूछती है कि घर पहुंच गए
कि नहीं।
मेरी ड्रेस कैसी लगी
पार्टनर के साथ समय बिताने के बाद लड़की घर आकर इस मैसेज का इंतजार करता है कि उसकी ड्रैस ब्वॉयफ्रैंड को कैसी लगी। है ना अजीब बात। लड़का अगर इस बात को इग्नोर कर दे और लड़के की उसकी तारीफ न करना उस पर भारी पड़ सकता है। इसलिए जो ब्वॉयफ्रैंड इस खबर को पढ़ रहे हैं वह सचेत हो जाएं।
अगली बार कब मिलोगे
आप चाहे अभी-अभी गर्लफ्रैंड से मिलकर आ रहे हो, लेकिन इसके बावजूद वह इस मैसेज का इंतजार करती हैं कि दोबारा कब मिलोगे। यानी बताना जरूरी है अगली डेट ।
वह लड़की कौन थी जिससे बात कर रहे थे
लड़का अगर किसी और लड़की से जरा-सी बात कर ले या फिर उसकी तारीफ कर दे तो गर्लफ्रैंड को गुस्सा आना लाजिमी है। घर पहुंचते ही वह सबसे पहले इसी मैसेज का इंतजार करती है कि आखिर वो कौन थी और क्या बात कर रही थी। पजेसिवनैस होना लड़कियों का स्वभाव होता है।
तुम्हारी जिंदगी में क्या है मेरी अहमियत
पार्टनर एक-दूसरे की जिंदगी की क्या अहमियत रखते हैं इसे बताना वैसे तो जरूरी नहीं। लड़की को सब पता होते हुए भी वह जान-बूझ कर लड़के से यह सवाल करती हैं कि आखिर उसकी जिंदगी में वह क्या अहमियत रखती है। वह चाहती है कि उसका ब्वॉयफ्रैंड इश्क और चाहत का खुलकर इजहार करें। यह सुनना उसे बेहद लुभाता है।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस