Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में बर्ड फ्लू के 6 मामले

Published

on

Loading

बीजिंग| चीन के झेजियांग प्रांत में बर्ड फ्लू के छह नए मामले सामने आए हैं। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांत के स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग ने बयान जारी कर बताया कि जियाजिंग, जिन्हुआ और शाओक्जिंग के छह लोगों में मंगलवार को एच7एन9 वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसने बताया कि 57 वर्षीय लिन वायरस के चपेट में आने से पहले कुक्कुट बाजार गए थे। वह अपने घर में मुर्गी, कबूतर और तोते भी पालते थे।

बयान के अनुसार, एक मरीज की मौत हो गई है, लेकिन मरीज की पहचान को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए झेजियांग प्रांत ने जुलाई महीने से शहरी इलाके में कुक्कटों की बिक्री पर रोक लगा दी थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending