Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

खूनी खेल ‘ब्लू व्हेल’ की चपेट में आया पूर्व सैनिक, प्राइवेट पार्ट को काट…

Published

on

Loading

जयपुर। खूनी खेल कहे जाने वाले ‘ब्लू व्हेल’ गेम ने अब तक सिर्फ बच्चों को ही अपना निशाना बनाया था लेकिन अब व्यस्क भी इसकी चपेट में आ गए है।

Image result for blue whale

जी हाँ। जोधपुर जिले के भोपालगढ़ कस्बे के झालमालिया गाँव से एक ऐसी खबर सुनने को आई है। जिसने सभी को हैरान करके रख दिया।

दरअसल, यहां एक पूर्व सैनिक भी ब्लू व्हेल की चपेट में आ गया और उसने इस गेम का आखिरी टास्क पूरा करने के लिए अपना गुप्तांग काटने तक का प्रयास किया।

Image result for blue whale

पुलिस के मुताबिक़, पूर्व सैनिक भारमल को आत्महत्या के प्रयास के मामले में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उसे टास्क के रूप में अपना गुप्तांग काटने को कहा गया था।

मंगलवार को जब वह बाथरूम में इस टास्क को पूरा करने का प्रयास कर रहा था तभी परिजनों को समय पर इस बात का पता लग गया और उन्होनें उसे बचा लिया।

Image result for blue whale

भारमल को जब अस्पताल पहुंचाया गया तो वह बार-बार मोबाइल मांग रहा था। परिजनों के अनुसार उसे मोबाइल की इतनी गहरी लत थी कि मोबाइल छीनने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। वह गेम की लास्ट स्टेज में पहुंच चुका था और गेम खेलने के लिए बार-बार मोबाइल मांग रहा था।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending