Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ब्लू व्हेल पर केंद्र से जवाब-तलब, खेल को बताया मौत की वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ऑनलाइन गेम-ब्लू व्हेल पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए इस संबंध में केंद्र से जवाब मांगा है। ब्लू व्हेल गेम को लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है।

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर व न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ ने सरकार से मामले पर प्रतिक्रिया मांगी है और वकील सी.आर. जया सुकिन को अपनी याचिका की एक प्रति अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल को देने को कहा है।

सुकिन मदुरै के वकील याचिकाकर्ता एन.एस. पोन्नियाह (73) की तरफ से पेश हुए। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि ब्ल्यू व्हेल गेम के घातक परिणामों के बारे में जागरूकता पैदा की जानी चाहिए।

रूस के पूर्व सजायाफ्ता द्वारा बनाए गए ब्ल्यू व्हेल गेम चैलेंज में कथित तौर पर खिलाडिय़ों को 50 दिनों की अवधि के लिए कई साहसी, आत्म विनाशकारी कार्यो के लिए उकसाया जाता है व अंतिम चुनौती में खिलाड़ी को आत्महत्या के लिए कहा जाता है।

याचिकाकर्ता ने कहा कि ब्लू व्हेल गेम बच्चों व वयस्कों का जीवन छीन रहा है, इससे पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि इस गेम की वजह से माता-पिता दहशत में जी रहे हैं और समझ नहीं पा रहे कि हालात से कैसे निपटें।

याचिकाकर्ता के वकील ने उल्लेख किया कि खेल को सोशल मीडिया से लोकप्रियता मिल रही है और उन मीडिया रिपोर्ट का जिक्र किया जिसमें ऑनलाइन गेम खेलते समय 200 लोगों की आत्महत्या की बात है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending